संजय ने राजपुर विधानसभा से ठोकी अपनी दावेदारी

0
IMG_20210830_154337
Spread the love

सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार कन्नौजिया उर्फ कद्दू भाई ने आज प्रेस वार्ता कर राजपुर विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की। इसके साथ ही अपने आने वाले कार्यक्रमों का लेखा जोखा भी उन्होंने मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि 21 सितम्बर को उत्तराखण्ड के शहीदों के लिए शांति पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 2 अक्टूबर से राजपुर विधानसभा में नमक अभियान की शुरुआत की जाएगी। संजय कुमार के मुताबिक राजपुर विधानसभा से पिछड़ों और गरीबों को मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया जाएगा और मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने का काम कर अपने क्षेत्र के विकास को लेकर वो अग्रसर रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट की।


गौरतलब है कि संजय कुमार कन्नौजिया सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाते हैं। कोरोना काल में उन्होंने मास्क, सेनिटाइजर और राशन वितरित कर गरीबों की मदद करने का भी काम किया। आज की प्रेसवार्ता में लक्ष्मण सिंह नेगी, सुलेमान अली, राजीव प्रजापति, डॉ अरविंद चौधरी, विनोद मल्होत्रा, एवं अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  ग्राम-चवथ में गुलदार द्वारा व्यक्ति को मृत किये जाने पर क्षेत्र में गुलदार को पिंजड़े में पकड़ने व ट्रैक्यूलाईज कर पकड़ने व अंतिम विकल्प के रूप में गुलदार को नष्ट करने की अनुमति प्रदान करने के संबंध में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page