ऋतु खण्डूडी भूषण, सिडनी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का सफल दौरा कर लौटीं भारत ।

0
IMG-20241108-WA0339
Spread the love

देहरादून , 8 नवम्बर 2024 । उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष एवं कोटद्वार की विधायक, ऋतु खण्डूडी भूषण 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भाग लेकर ऑस्ट्रेलिया दौरे से आज भारत लौट आई हैं। यह सम्मेलन सिडनी के अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने विभिन्न देशों के सांसदों के साथ संसदीय लोकतंत्र और शासन के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

तीन दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) के अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय क्षेत्र द्वारा समर्थित उम्मीदवार, माननीय डॉ. क्रिस्टोफर कलिला, सांसद (CPA जाम्बिया शाखा), को नया अध्यक्ष चुना गया। इस ऐतिहासिक चुनाव में भारतीय क्षेत्र की भूमिका पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने इसे भारतीय प्रतिनिधिमंडल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और गर्व का विषय बताया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

राष्ट्रमंडल देशों के सांसदों और विधायकों के इस सम्मेलन में एक विशेष परिचर्चा का आयोजन हुआ। यह परिचर्चा “राजनीति में भाग लेने हेतु युवा महिलाओं को कैसे प्रेरित किया जाए” पर थी। इस परिचर्चा में राष्ट्रमंडल देशों के कुल 5 जन प्रतिनिधि को पाँच जन संभाषण हेतु चुना गया, जिसमें श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सभा को संबोधित किया।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने सम्मेलन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सम्मेलन संसदीय लोकतंत्र को सशक्त करने और वैश्विक मंच पर शासन प्रथाओं के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी 68वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (68 CPC) 6 से 13 अक्टूबर, 2025 तक बारबाडोस में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  वार्ड नं० 38 झंडीचौड़ उत्तरी में ₹124 लाख की लागत से नलकूप एवं पम्पिंग कार्य का शिलान्यास, हजारों लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल का लाभ।

अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA), जिसकी स्थापना 1911 में हुई थी और जिसका मुख्यालय लंदन में स्थित है, सदस्य देशों के बीच संसदीय लोकतंत्र के संवैधानिक, विधायी, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करता है। CPA का प्रमुख उद्देश्य सदस्य देशों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सशक्त करना और सर्वोत्तम शासन प्रथाओं को अपनाने में सहायता प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें -  “जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला का आभार व्यक्त करते हुए ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना उनके लिए अत्यंत गर्व का अनुभव था। एक महिला विधायक के रूप में भारत का अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व कर वे गौरवान्वित महसूस करती हैं।

भारत लौटने पर उनके समर्थकों और उत्तराखंड विधानसभा के कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे उनके इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय दौरे के सफल होने की भावना और भी सुदृढ़ हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page