अस्पताल के उद्घाटन के कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण हुई शामिल।

0
IMG-20251116-WA0089
Spread the love

हरिद्वार 16 नवंबर 2025।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा स्थापित नवनिर्मित डिवाइन हॉस्पिटल एवं हॉलिस्टिक हेल्थ विलेज का आज भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ। यह महत्वपूर्ण अवसर स्वास्थ्य, सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में पधारे राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश , पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, पूर्व मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक आदेश चौहान, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, कुंती झावेरी, समीर महेंद्रु, दिव्या प्रेम सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी, अध्यक्ष आशीष गौतम, तथा ओम प्रकाश जगदरनी का विशेष रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप गोयल द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें -  गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

इस गरिमामय अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड ऋतु खण्डूडी भूषण ने बतौर अध्यक्ष कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने संबोधन में उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक, मानवीय एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि—
“डिवाइन हॉस्पिटल एवं हॉलिस्टिक हेल्थ विलेज न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का केंद्र बनेगा, बल्कि यह सेवा, संवेदना और मानवता के मूल मंत्र पर आधारित एक समर्पित संस्थान के रूप में पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा भी बनेगा। दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने सदैव समाज के कमजोर वर्गों के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य किया है, और आज का यह आयोजन उस सेवा-पथ को और मजबूत करता है।”

यह भी पढ़ें -  क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी।

माननीय अध्यक्ष ने इस बात पर भी जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवा की मजबूती विकसित उत्तराखंड के निर्माण की अनिवार्य आवश्यकता है, और ऐसे संस्थान राज्य के चिकित्सा ढांचे को नई दिशा प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह हेल्थ विलेज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण उत्तर भारत के लिए एक आदर्श स्वास्थ्य मॉडल सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page