ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में की भेंट, उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल की दी शुभकामनाएं।

0
IMG-20241112-WA0071
Spread the love

लखनऊ 12 नवंबर 2024। इगास बग्वाल के शुभ अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की और उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकपर्व इगास बग्वाल की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की ऐपण कला से बनी शॉल योगी आदित्यनाथ जी को भेंट की

यह भी पढ़ें -  केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर के बारे में जानकारी ली। इसके बाद ऋतु खण्डूडी भूषण ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को कोटद्वार में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया साथ ही उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में भविष्य के विकास योजनाओं की भी जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता उत्तराखंड (विशेष तौर पर कोटद्वार) और उत्तर प्रदेश के बीच समन्वय बढ़ाने और आपसी सहयोग के उद्देश्य से भी हुई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

लखनऊ में पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सदैव हमें उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और सहेजने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उनका नेतृत्व न केवल हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को गर्व से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि आने वाली पीढ़ियां इस धरोहर को संजोए और उसे दुनिया भर में सम्मानित करें। उनके दृष्टिकोण ने हमें यह समझने का अवसर दिया है कि सांस्कृतिक विविधता और परंपराएं हमारी अस्मिता का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनका संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page