ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा कोटद्वार भाबर वासियों को दी एक और सौगात।

0
IMG-20250330-WA0087
Spread the love

कोटद्वार, 30 मार्च 2025।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हल्दुखाता–सिगड्डी मोटर मार्ग में तेली स्रोत रपटे पर ₹236.31 लाख की लागत से 30 मीटर स्पान के डबल लेन आर.सी.सी. पुल का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भाबर वासियों द्वारा इस पुल की मांग वर्षों से की जा रही थी, जिसे आज भूमि पूजन के साथ धरातल पर कार्य रूप में परिणत होते देखा जा सकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृत कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से यह सपना साकार हो सका है।

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंच से उपस्थित जनता को हिन्दू नववर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हमारी सरकार कोटद्वार में निरंतर विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा मुझे अभी यहाँ सिर्फ़ 3 साल हुए हैं और अब तक लगभग 1000 करोड़ की योजनाएं अब तक कोटद्वार ला चुकी हूँ, आगे अभी कोटद्वार में बहुत काम बाक़ी है। मेरे द्वारा जहाँ एक ओर नदियों में सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जा रहा है, वहीं सिंचाई के लिए छोटी बड़ी नालियों का भी निर्माण कराया जा रहा है।साथ हीं उन्होंने निम्बूचौड़ से सिगड्डी तक बन रही सड़क के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी और इसके लिए उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद भी किया।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

इसके साथ कोटद्वार के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी, और सांसद अनिल बलूनी जी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार केवल वादों पर नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्य करने में विश्वास रखती है और हर संभव प्रयास कर रही है।”

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अंत में कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य कोटद्वार को एक समृद्ध और आत्मनिर्भर क्षेत्र बनाना है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने सभी से विकास कार्यों में सहयोग और समर्थन की अपील की।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, महापौर शैलेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, प्रेमा खंतवाल, विकास मित्तल, पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट, रजनीश बेबनी, शशिकांत जोशी, अमित नेगी, दीपक पाठक, भीम सिंह नेगी, जे.पी. बहुखंडी, निरूबाला खंतवाल, प्रमोद केस्टवाल, सौरभ नौटियाल, कुबेर जलाल, विनोद धूलिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page