सांसद प्रतिनिधि विनोद खंडूरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल का किया औपचारिक निरीक्षण ।

0
IMG-20220908-WA0242
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 8 सितंबर 2022।
टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद खंडूड़ी ने चिकित्सालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल का औपचारिक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शिखा जंगपांगी ने प्रतिनिधि के रूप में विनोद खंडूरी का स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि विनोद खंडूड़ी ने मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की जितनी भी समस्याएं यहां पर हैं उनको जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा। जिससे आम जनमानस को इलाज कराने में कोई असुविधा ना हो ।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

विनोद खंडूरी लगातार जनता से जुड़े कार्यों को लेकर तत्पर रहते हैं और जनता की समस्याओं के निदान के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page