स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत काशीपुर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
1000829853
Spread the love

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत काशीपुर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

काशीपुर, 14 अक्टूबर – भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्वच्छोत्सव – स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत काशीपुर स्थित हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अलीगंज रोड में पूर्व प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस जनजागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच “स्वच्छता ही सेवा” तथा “एक पेड़ मां के नाम” विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि काशीपुर नगर निगम श्री राहुल अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अर्पण शर्मा, तथा अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री नीरज भट्ट के मार्गदर्शन में 15 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री दीपक बाली, अति विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा, एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी काशीपुर उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह जड़ौत, दीवान सिंह, जियाउल हसन, आशीष स्टीफंस सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page