गढ़वाली फीचर फिल्म “अजाण” का पोस्टर एवं टीजर हुआ रिलीज।

0
IMG-20231101-WA0064
Spread the love

देहरादून 1 नवंबर 2023।
राजधानी देहरादून के प्रेस क्लब में आशा फिल्म एंड टेलीविजन के तट प्रधान में एक भव्य कार्यक्रम में आगामी गढ़वाली फीचर फिल्म “अजाण” का पोस्टर एवं टीजर रिलीज किया गया ।

कार्यक्रम में इस फिल्म के लेखक निर्देशक अनुज जोशी ने बताया कि अयान फिल्म उत्तराखंड की पहली सस्पेंस थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म है जो उत्तराखंड के पहाड़ों के लोगों के अपराध विहीन उच्च चरित्र को दर्शाती है ।उन्होंने कहा कि इस फिल्म के कई दृश्य दर्शकों में रोमांच पैदा करेंगे।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

फिल्म के निर्माता एवं अभिनेता राम नेगी ने कहा कि इस फिल्म के लिए उत्तराखंड में पहली बार विभिन्न प्रकार के सेट्स का निर्माण किया गया है।

मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र नेगी ने कहा कि यह फिल्म उत्तराखंड के सिनेमा को एक नई दिशा देगी और गढ़वाली फिल्मों के स्तर को नई ऊंचाई देगी ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

वहीं विशिष्ट अतिथि पदम श्री प्रीतम भारतवाण ने कहा कि अजाण जैसी फिल्म उत्तराखंड के सिनेमा के विषय को एक नया आयाम देती है और तकनीकी रूप से सक्षम फिल्म ही उत्तराखंड के सिनेमा को आत्मनिर्भर बनाएगी।

वही अभिनेता बलराज नेगी ने कहा किया फिल्म तकनीकी दृष्टि से आज तक की सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंडी फिल्म है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

कार्यक्रम का संचालन गंभीर सिंह जायडा ने किया ।इसके अलावा कार्यक्रम में फिल्म के संगीत निर्देशक संजय कुमोला, पार्श्व संगीत देने वाले अमित वी कपूर, सिनेमैटोग्राफर हरीश नेगी, अभिनेता एवं रंगकर्मी अभिषेक मेंदोला, गोकुल पंवार ,विभोर सकलानी, अवनीश रावत ,सोहन चौहान, संतोष जोशी, निशा डिमरी, कामिनी देवशाली, गिरीश सनवाल रवि ममगाई पदम गुसाई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page