उत्तराखंड से पीएम मोदी का खास लगाव: कैलाश विजयवर्गीय।

0
IMG-20221017-WA0285
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 17 अक्टूबर 2022।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देहरादून में प्रेसवार्ता की ।

उन्होने संगठन की मज़बूती, संगठन में चल रही गतिविधियां और ज़रूरी पड़ने पर मार्गदर्शन करने को लेकर बात की ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

उन्होने बताया कि लगातार तीन दिनों से चल रही बैठकों में संगठन और सरकार के बीच तालमेल बैठाने को लेकर मंथन किया गया है । पीएम मोदी को लेकर उन्होने कहा कि उनका उत्तराखंड से है ख़ास लगाव है।

सीमावर्ती प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड के सीमांत इलाक़ों में भी विकास होगा । उन्होने आगे कहा कि सरकार और संगठन के कामों की रिपोर्ट तैयार करके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी।

मन्त्रीमण्डल से जुड़े सभी मंत्रियों के साथ भी बैठकें हुई हैं उनको अपने ज़िलों में एक दिन के प्रवास के लिए भी कहा गया है। विधानससभा बैकडोर भर्तियों पर बोलने से बचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page