पीएम मोदी की रैली में जा रही बस और कार की हुई आमने-सामने की भिड़ंत, चार लोगों की मौके पर ही मौत

0
1638610529594
Spread the love

भाजपा की रैली में जा रही बस कि सामने से आ रही कार से टक्कर हो गयी। बताया गया कार सवार लोग शादी की खरीदारी करने जा रहे थे। देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनसभा को संबोधित किया जा रहा है जिसके लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से लोग बसों और गाड़ियों में सवार होकर देहरादून की ओर गए।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

वही ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश राठौर द्वारा कई ग्रामीणों को बसों में बिठाकर देहरादून ले जाया गया। इन्हीं बसों में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के शहीद वाला ग्रंट लोगों को लेकर जा रही है एक बार देहरादून रोड पर मोहंड के पास एक सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

कार सवार लोग देहरादून के मेहुवाला निवासी थे और शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार प्रवीण चौहान उम्र 44 वर्ष निवासी मेहुवाल देहरादून,शिल्पी,निशांत और दीक्षांत की मौके पर ही मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से शवों को बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page