विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को दी जाएगी श्रद्धांजलि..

0
IMG_20210823_095651
Spread the love

देहरादून/ आज से प्रारंभ हो रहे उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पर्यावरणविद एवं चिपको आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा को सदन की गैलरी में माननीय सदस्यों के द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।


उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अवगत किया है कि सदन की गैलरी में स्वर्गीय सुंदर लाल बहुगुणा जी के चित्र पर सभी माननीय सदस्यों द्वारा सदन में प्रवेश करते वक़्त पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी के निधन पर सदन में शोक प्रस्तावित किया जायेगा साथ ही उनके कार्यालय कक्ष में भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page