मुख्यमंत्री के जीत पर कैबिनेट मंत्री ने चंपावत की जनता को दीया धन्यवाद।

0
IMG-20220603-WA0049
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

ऋषिकेश 03 जून 2022।
चंपावत उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भारी बहुमत (54 हज़ार से अधिक) से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चंपावत की जनता का आभार व्यक्त किया है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चंपावत की जनता ने युवा सोच को जीताकर इतिहास रचा है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत है। कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में 54 हजार से ज्यादा अंतर से यह पहली जीत होगी। जनता से कांग्रेस को नकारते हुए प्रत्याशी की जमानत जब्त की है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से पूर्व में ही कहा गया था कि चंपावत की भूमि नया इतिहास रचेगी, इस धरती से युवा मुख्यमंत्री आएंगे।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि चंपावत की जनता से विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाते हुए धामी को विधानसभा में भेजा है। कहा कि धामी ने चंपावत को जो अनेक विकासपरक सौगातें दी, उसकी भरपाई के रूप में जनता से अपना मतरूपी आशीर्वाद दिया। कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सीएम धामी ने जो भी वायदे जनता से किए। उन पर वह खरे उतरे हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता को लागू करने का काम शुरू कर दिया है। जिसके अंतर्गत कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में बहुआयामी योजनाएं संचालित हैं। कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास पर विशेष रूप से फोकस है। कृषि एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी केंद्र सरकार के सहयोग से विशेष योजनाएं चल रही हैं। राज्य में उज्जवला योजना का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा सीएम धामी ने चुनाव से पूर्व अंत्योदय कॉर्ड धारकों को साल में तीन मुफ्त सिंलेडर देने का वादा किया था, जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार प्रधानमंत्री मोदी की कार्यसंस्कृति का अनुसरण करते हुए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page