पर्यटकों से गुलजार हुई सरोवर नगरी नैनीताल “पर्यटकों का मन मोह रहा नैनीताल”

0
IMG_20210829_172735
Spread the love

  • वीकेंड पर भारी संख्या में नैनीताल पहुचे पर्यटक


    उत्तराखंड / नैनीताल /वीकेंड की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल का रुख करने लगे है। शनिवार, रविवार और सोमवार की छुट्टियों के चलते सरोवर नगरी नैनीताल के मुख्य पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए है।
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की।फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां - मुख्यमंत्री।

नैनीताल समेत उत्तराखण्ड के समूचे पहाड़ों में इन दिनों भारी बरसात के चलते जगह जगह सड़के भू स्खलन के चलते बंद पड़ी होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुच रहे है। बड़ी संख्या में पर्यटकों की आमद से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिल हुए है। पर्यटक यहाँ के ठण्ड मौसम और नैनीझील के ऊपर तैरते बादल के बीच बोटिंग का लुफ्त उठाते नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

नैनीताल पहुचे पर्यटकों का कहना हैं कि यहाँ का कूल मौसम उन्हें सुकून की अनुभूति दे रहा है। वही नैनीताल पहुचे पर्यटकों ने जिला प्रशासन की तारीफ़ करते हुए कहा बंद सड़को को खुलवाने में टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है जिसके चलते उन्हें यहां पहुँचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कते नही हुई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page