सियाचिन में शहीद हुए विपिन गुसाईं को कल 12 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव धारकोट में अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री भी करेंगे शिरकत

0
IMG-20211011-WA0424
Spread the love

सियाचिन में शहीद हुए विपिन गुसाईं को कल यानी 12 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव धारकोट में अंतिम विदाई दी जाएगी. सेना कल सुबह उनके पार्थिव शरीर को लेकर धारकोट पहुंचेगी. जहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत कई लोग मौजूद रहेंगे l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

बीते रविवार को 57 बंगाल इंजीनियरिंग के 24 वर्षीय जवान विपिन सिंह गुसाईं सियाचिन में पैर फिसलने से ग्लेशियर की चपेट में आ गए और शहीद हो गए थे, विपिन गुसाईं पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के धारकोट के रहने वाले थे l वे अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता, बड़े भाई को छोड़ गए हैं. विपिन अपने परिवार की सैनिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे थे. उनके पिता जहां सेना से रिटायर हो चुके हैं तो वहीं उनके बड़े भाई भी बंगाल इंजीनियरिंग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन।

ग्राम वासियों व माता-पिता के लाडले विपिन गुसाईं के शहीद होने की खबर उनके गांव में पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर आ गई l हर कोई विपिन की याद में गमजदा हैं सभी की आखें नम हैं और रो-रोकर बुजुर्ग माता-पिता का बुरा हाल है l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

अब पूरा क्षेत्र शहीद विपिन के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहा है. 12 अक्टूबर को यानी कल उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा l जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page