देश के लिए शुभ है कमल का निशान: महाराज।

0
IMG-20240106-WA0119
Spread the love

दीवार लेखन अभियान (वॉल पेंटिंग) की शुरुआत

देहरादून 6 जनवरी 2024। देश को मोदी की गारंटी का लाभ मिल रहा है।आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 400 सीटों से भी अधिक पर जीत हासिल करेगी। देश के लिए कमल का निशान बहुत ही शुभ है।

उक्त बात प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए सुभाष रोड़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को दीवार लेखन अभियान (वॉल पेंटिंग) की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरा संसार कमलमय हो रहा है। लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर प्रकट होती हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन।

महाराज ने इस मौके पर कहा कि कमल का निशान धर्मिक होने के साथ-साथ देश के लिए भी बहुत शुभ है। उन्होंने निहंग फकीर सिंह खालसा बाबा स्मरण करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम की गद्दी के जिस स्थान पर है उसे सुरक्षित रखने में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज श्री राम मंदिर निर्माण आन्दोलन के बलिदानियों को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावों में 400 से भी अधिक सीटों से विजय का परचम लहराएगी।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुयश रावत, नरेंद्र डंडरियाल, डॉ जेपी सेमवाल, राहुल, सौरव शर्मा, सुमन सिंह, मनोज पटेल, द्वारिका डंडरियाल, दीपक पोखरियाल, अशोक जोशी, नरेंद्र सुंदरियाल एवं देवेंद्र पाल आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page