श्रावण मास के सोमवार के पावन अवसर पर भगवान शिव का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और उनकी धर्म पत्नी निर्मला जोशी किया जलाभिषेक ।

0
IMG-20250728-WA0040
Spread the love

देहरादून, 28 जुलाई 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रावण मास के सोमवार के पावन अवसर पर न्यू कैंट रोड स्थित माता मंदिर में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम काल है। उन्होंने कहा कि सावन में शिवजी का जलाभिषेक करने से मन की शांति मिलती है और सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धा और आस्था से जुड़ा यह महीना हमें अपने जीवन में संयम, सेवा और सकारात्मक सोच को अपनाने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page