विधायक निधी से जीएसटी ख़ात्मे पर सत्तापक्ष-विपक्ष के विधायकों के मिले सुर ।

0
IMG-20221130-WA0107
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
देहरादून 30 नवंबर 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों को विधायक निधि में जीएसटी कटौती की वजह से विधायक निधि में इस्तेमाल के दौरान आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस विषय पर विभाग से राय देने के लिए कहा गया है ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मुख्यमंत्री धामी से कल कांग्रेसी विधायकों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की थी। सीएम धामी से मुलाक़ात के दौरान विधायक निधि पर इसके पड़ रहे प्रभाव का जिक्र किया था ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

प्रदेश में विधायकों को मिलने वाली विधायक निधि की राशि 3 करोड़ 75 लाख है जिस पर 18 प्रतिशत जीसटी लगने के बाद इस राशि से 65 लाख रुपये की धनराशि की कटौती हो जाती है ऐसे में सत्तापक्ष-विपक्ष से जुड़े विधायक , विधायक निधि पर लगने वाली जीएसटी को ख़त्म करने या फिर विधायक निधि बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। बहरहाल, विधायक निधि पर लगने वाली 18 प्रतिशत जीएसटी ख़त्म होगी या नहीं ये विभागीय राय के बाद ही साफ़ हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page