खजान दास ने कई जगहों पर किया जनसंपर्क अभियान।

0
IMG-20220211-WA0045
Spread the love

देहरादून 11 फरवरी 2022।राजपुर रोड़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी खजानदास ने झण्डा बाजार, कचहरी, चुक्खूवाला, करनपुर सहित कई क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर घर-घर जाकर लोगो से मतदान की अपील की ।

महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, हर घर नल हर नल में जल, मुफ्त टेबलेट, कोविड-19 से लेकर मार्च 2022 तक निःशुल्क राशन सहित दर्जनो कल्याणकारी योजनाओं के संबध में अवगत कराया और कहा कि ये सब योजनायें भाजपा सरकार के द्वारा ही सम्भव हो सकी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

खजान दास ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा ने दृष्टि पत्र के माध्यम से अनेक कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का संकल्प लिया है जो आपके द्वारा भाजपा के पक्ष में मतदान करने पर ही सम्भव हो पायेगा। उन्होनें मजबूत राष्ट्र एवं देवभुमी के विकास के लिए लोगो से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का निवेदन किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

खजान दास ने यह भी कहा कि वे हर समय जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं तथा जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है और पुनः आपके आशीर्वाद के आकांक्षी हैं ओर आपके विश्वास पर हमेशा खरा उतरने के लिये प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

जन सम्पर्क के दौरान पार्षद मनोज पटेल, कार्तिकेय, अनिल नन्दा, देहरादून बार ऐसोशियेसन के अध्यक्ष मनमोहन कण्वाल, सचिव अनिल कुमार शर्मा, अधिवक्ता आसिफ खान सहित सैकड़ों अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page