केदारनाथ यात्रा में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त, घोड़े-खच्चरों का आंशिक संचालन शुरू,

0
Screenshot_20250512_143251_Gallery
Spread the love

डंडी- कंडी संचालक भी मुस्तैद,
तीर्थ पुरोहित समाज ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत,

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं, लेकिन कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए सोशल मीडिया पर अफवाह फैला कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। धाम के तीर्थ पुरोहितों ने इस पर आक्रोश जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने धाम एवं यात्रा के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देते हुए बाबा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का स्वागत किया है। वहीं यात्रा मार्ग पर दो हजार घोडे-खच्चरों का भी संचालन किया गया।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर जताया आक्रोश,

वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती ने कहा कि केदारनाथ धाम में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। तीस हजार यात्री प्रतिदिन आराम से यहां रह सकते हैं। मंदिर समिति, स्थानीय व्यापारी, तीर्थ पुरोहित समाज और प्रशासन एवं पुलिस श्रद्धालुओं की सुविधांए सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। अब घोड़े- खच्चरों का संचालन भी दोबारा शुरू हो गया है। खास बात यह है कि टोकन सिस्टम लागू होने से श्रद्धालुओं के दर्शन भी आराम से हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।


वहीं, इक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के चलते केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर संचालित हो रहे घोड़े- खच्चरों के स्वास्थ में अब सुधार आने लगा है। ट्रायल एवं स्वास्थ जांच के बाद दो हजार स्वस्थ घोड़े- खच्चरों का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि घोड़े- खच्चर मालिकों को हिदायद दी गई है कि बीमारी का कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत जांच के लिए घोड़ों को डॉक्टर के पास लाएंगे। उधर डंडी- कंडी संचालक भी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page