कण्वाश्रम कोटद्वार में लगेगा योग साधना शिविर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी होंगी मुख्य अतिथि !

0
IMG-20220516-WA0017
Spread the love

देहरादून। तपोवन देहरादून, सोमवार 16 मई 2022, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने यहां वैदिक साधन आश्रम तपोवन देहरादून में संबोधित करते हुए बताया कि आगामी ग्रीष्मावकाश में दिनांक 4 जून से रविवार 12 जून 2022 तक विशाल आर्य चरित्र निर्माण शिविर व योग साधना शिविर आयोजित किया जायेगा।
शिविर उदघाटन रविवार 5 जून को प्रातः 10 बजे स्वामी योगेश्वरानंद जी करेंगे ।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत


शिविर का भव्य समापन समारोह रविवार 12 जून 2022 को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक गुरुकुल कण्वाश्रम कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में होगा । उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भंडारी मुख्य अतिथि होगी । मंत्री सुधीर उनियाल, सौरभ बहुगुणा,डॉ रूप किशोर शास्त्री,इंदुबाला सिंह विशिष्ठ अतिथि होंगे ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।


गुरुकुल कण्वाश्रम के संस्थापक अध्यक्ष योगिराज विश्व पाल जयंत संन्यास की दीक्षा ग्रहण करेंगे। आर्य युवकों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन के कार्यक्रम होंगें ।

तपोवन आश्रम नालापानी के मंत्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने सभी आर्य जनों से समारोह में पहुंचने की अपील की है ।
शिविर में आचार्य अखिलेश्वर जी,योगीराज विश्वपाल जयन्त,आचार्य महेन्द्र भाई,योगेन्द्र शास्त्री के सानिध्य में योगासन, दंड बैठक,लाठी ,जुडो कराटे, लेजियम, डम्बल, स्तूप आदि आत्म रक्षा शिक्षण दिया जायेगा, साथ ही वैदिक संस्कृति, भाषण कला,नेतृत्व कला की शिक्षा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page