सूचना प्रसारण मंत्रालय नैनीताल केंद्र द्वारा कोविड-19 की तीसरे लहर के बचाव के लिए किया गया जागरूक…

0
IMG_20210820_161544
Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति /19.8.21

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत फील्ड आउटरीच ब्यूरो नैनीताल द्वारा आज अल्मोड़ा से करीब 20 किलोमीटर दूर हवालबाग ब्लॉक में कोरोना के संभावित तीसरी लहर से बचाव और स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित एक जन- जागरूकता का कार्यक्रम पंचायत भवन हॉल में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में इलाके के पंचायत प्रमुख मौजूद थे। इस अवसर पर बोलते हुए विभाग के भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार की ओर से कोरोना से बचाव के लगातार उपाय किए जा रहे हैं जिसमें मुफ्त टीकाकरण शामिल है। सभा में बोलते हुए हबलपुर ब्लॉक के अधिकारी भगवान बिष्ट ने कहा कि ग्राम प्रधानों ने कोरोना के समय काफी महत्वपूर्ण काम किए हैं ।

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

इस कार्यक्रम में विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई जिसमें सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया तथा उपस्थित ग्राम प्रधानों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के अंत में विभाग के अधिकारी कलाकार द्वारा गीत संगीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया । इसके अलावा, कल अल्मोड़ा में जन जागरूकता के लिए होने वाले कार्यक्रम में लोगों को भाग लेने का आमंत्रण भी दिया गया।

यह भी पढ़ें -  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर: CM धामी

-राजेश सिन्हा
भारतीय सूचना सेवा
क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, नैनीताल
19-8-2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page