उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के नवीन पुस्तकालय एवं नवीन वेबसाइट का लोकार्पण राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने किया।

0
Spread the love

देहरादून 12जुलाई 2023 ।
उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के नवीन पुस्तकालय एवं नवीन वेबसाइट का लोकार्पण राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने किया।

इस दौरान लोकार्पण का कार्यक्रम ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता हुआ जिसमे मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह और विशिष्ट अतिथि उपस्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया और संविधान की प्रति भेंट की।

आपको बता दे पिछले वर्ष ऋतु खण्डूडी
भूषण ने अध्यक्ष बनने के अपने शुरुवाती दिनों में ही विधानसभा भवन का निरीक्षण किया था उन्होंने विधानसभा के पुस्तकालय का भी निरक्षण किया था पुस्तकालय की जर्जर हालत देख कर उन्होंने चिंता व्यक्त की थी और उन्होंने पुस्तकालय को भव्य रूप देने का जिम्मा उठाया था साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की वेबसाइट को अद्यावधिक करने का निश्चय किया था।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी अमर शहीद विनोद सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।

इन्ही विषयों को प्राथमिकता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय के नवीन पुस्तकालय का निर्माण करवाया और सचिवालय की नवीन वेबसाइट को एनआईसी की मदद से बनाया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की विधान सभा उत्तराखण्ड के लिए आज बहुत ही ऐतिहासिक व गौरवशाली पल है।

उन्होंने कहा की इस पुस्तकालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पुस्तकालय मॉडर्न पुस्तकालय है व इसमें पुस्तके कागजी रूप के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में भी उपलब्ध है।उन्होंने कहा की ई लाइब्रेरी के माध्यम से अब सभी विधान सभा के सदस्य व पूर्व सदस्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के किसी भी कौने में बैठ कर पढ़ सकते है, यह एक सार्थक शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा की 25000 पुस्तकों की क्षमता वाला यह नया पुस्तकालय प्रदेश को समर्पित हुआ है। पहले इसकी क्षमता मात्र 5000 पुस्तकों की थी।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 से वार्ड नंबर 26 तक ए०डी०बी० द्वारा बिछाई जाने वाली पेयजल लाइन का किया स्थलीय निरीक्षण।

उन्होंने कहा की भविष्य में विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को E-library के माध्यम से देश की अन्य विधान सभाओं की लाइब्रेरी व संसद की लाइब्रेरी से भी जोड़ा जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की विधान सभा की नई वेबसाइट के माध्यम से ई – विधानसभा के परिपेक्ष में सदन की कार्यवाही, विधेयक व गजट आदि से सम्बन्धित रिकॉर्ड्स सभी पारदर्शित के साथ प्रदेश की जनता के समक्ष उपलब्ध रहेंगे।
यह भी उल्लेखनीय है की विधानसभा सचिवालय की नवीन वेबसाइट के डिजाइन में भारत सरकार के उपक्रम एनआईसी द्वारा भी अपने महती भूमिका निभाई है जिसकी विधानसभा अध्यक्ष ने सराहना की है।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया काठ बंगला कॉलोनी में बरसात के कारण क्षतिग्रस्त पुश्ता ( दीवार) का स्थलीय निरीक्षण।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष की इस पहल की सराहना की ओर उन्होंने कहा की विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा भवन के भीतर विद्या की देवी सरस्वती की पूजा हेतु भव्य पुस्तकालय का निर्माण करवाया है। उन्होंने पुस्तकालय को निजी तौर पर 108 पुस्तके दान करने की घोषणा की।
उन्होंने वेसबाइट की सराहना करते हुए आम आदमी को विधानसभा से जोड़ने के लिए इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा की वेबसाइट के माध्यम से आम जनता को विधानसभा की कार्रवाई और विधानसभा के विषयों की जानकारी मिल सकेगी।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पुस्कालय समिति अध्यक्ष शहजाद , कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल,धन सिंह रावत,विधायकगण, मिडिया व सचिवालय के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page