कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में आरुषि सुंद्रियाल ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव।

0
IMG-20211124-WA0048
Spread the love

24 नवंबर देहरादून।पिछले 2 महीने से भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल भाषण प्रतियोगिता पूरे भारत के प्रत्येक जिले में कराई जा रही थी जिसका ग्रैंड फिनाले भारतीय युवा कांग्रेस के दिल्ली स्थित मुख्यालय में कराया गया जहां उत्तराखंड की प्रदेश प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल ने टॉप फाइव कंटेंस्टेंट्स में अपनी जगह बनाई।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आरुषि को बधाई देते हुए कहा कि देहरादून जिले से आए सभी कुशल वक्ताओं को कार्यक्रम से जोड़ने का श्रेय आरुषि सुंद्रियाल का ही है।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

24 अक्टूबर 2021 को दिल्ली से उत्तराखंड पहुंची आरुषि सुंद्रियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आरुषि सुंद्रियाल ने बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा उन्हें देहरादून जिले में यंग इंडिया के बोल भाषण प्रतियोगिता का प्रभारी बनाया गया था जिस दायित्व को उन्होंने बखूबी निभाया और देहरादून जिले से सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें से विजेता रहे पांचो कंटेस्टेंट का चयन उत्तराखंड राज्य के टॉप 15 में हुआ था। जिसके बाद देशभर से राज्य के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने का अक्सर दिया गया। आरुषि एक कुशल कार्यशैली और संगठन में निष्ठा देखते हुए यूथ कांग्रेस द्वारा उन्हें जिले के प्रवक्ताओं की ट्रेनिंग का दायित्व भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से कॉन्ग्रेस में नए वक्ता तो आ ही रहे हैं साथ ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा अभी विस्तारीकरण हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page