उफरैंखाल में भारी बर्फबारी के बीच डॉ धन सिंह रावत ने किया जनसंपर्क।

0
IMG-20220203-WA0091
Spread the love

*कहा, राज्य में दोबारा बनेगी भाजपा सरकार*

*भाजपा सरकार ने संचालित की कई कल्याणकारी योजनाएं*


शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
श्रीनगर, 3 फरवरी 2022।श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच उफरैंखाल क्षेत्र में जनसम्पर्क किया।

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने लोगों के बीच जाकर जनसम्पर्क किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

विधानसभा क्षेत्र के उफरैंखाल क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बीच डॉ रावत ने घर-घर जाकर लोगों से भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनाने के लिए वोट और समर्थन मांगा। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार ही राज्य का विकास कर सकती है।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत।

डॉ रावत ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने राज्य में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की। उन्होंने कहा कि पहाड़ की लाखों महिलाओं के कंधों का बोझ कम करने काम भी भाजपा सरकार ने किया और मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना शुरू की।

डॉ रावत ने कहा कि भारी बर्फबारी के बीच महिलाओं को पशुओं के चारे के लिये जाना पड़ता था लेकिन अब सरकार घर तक साइलेज के तौर पर पशु आहार पहुचा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किये गये और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई। डॉ रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य उन्नति की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page