बर्फबारी के बीच भगवान बद्रीविशाल के दर्शन को पहुंची विधानसभा अध्यक्ष, माणा गांव का भी किया भ्रमण।

0
IMG-20221110-WA0112
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

बद्रीनाथ 10 नवंबर 2022। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की उन्होंने यहां भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लिया साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं।

बद्रीनाथ में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने सुबह को गर्भग्रह में भगवान के दर्शन किए।उन्होंने इस दौरान परिसर मे बद्रीनाथ की सभी पूजाओं में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कांग्रेस कमेटी के मुख्य समन्वयक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि की शिष्टाचार भेंट।

विधानसभा अध्यक्ष अपने गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान बुधवार को भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर रात्रि बद्रीनाथ पहुंची थी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा अर्चना एवं प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना की| इससे पूर्व बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया एवं तुलसी माला, प्रसाद व बदरीनाथ के अंगवस्त्र भेंट किए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने देश के अंतिम गांव माणा का भ्रमण किया और भोटिया जनजाति की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page