बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 30-32 लोगों के मौत सूचना रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

0
IMG-20221004-WA0300
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

पौड़ी 4 अक्टूबर 2022।
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां बारातियों से भरी बस नयार नदी में गिर गई।

स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने अभीतक कई लोगों के शवों को नदी से निकाला हैं। इस हादसे में मृतकों की संख्या लगभग 30 से 32 बताई जा रही है जो कि बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

आज उस वक्त शादी की खुशियां मातम में बदल गईं जब बारातियों से भरी एक बस 200 मीटर गहरी नयार नदी में गिर गई।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

जानकारी के मुताबिक बारात लालढांग से काड़ातल्ला जा रही थी, तभी बीच रास्ते में बीरोंखाल में सीमडी बैंड के पास तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सीधे नयार नदी में जा गिरीl

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।

बताया जा रहा है कि बस में 40 -45 से अधिक बाराती सवार थे. रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम और स्थानीय ग्रामीणों को अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page