उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी

0
IMG-20220606-WA0077
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
रामनगर 6जून 2022।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया। बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा-2022 का कुल परीक्षाफल 82.63 फीसदी रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.74 एवं बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.38 रहा जबकि हाईस्कूल परीक्षा-2022 का कुल परीक्षाफल 77.47 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.12 एवं बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.06 रहा। दोनों बोर्ड परीक्षाओं में बालकों के मुकाबले बालिकाओं ने ज्यादा अंक हासिल किये।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार, टिहरी गढ़वाल के छात्र मुकुल सिल्सवाल ने कुल 99 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया जबकि इण्टरमीडिएट परीक्षा में एस.वी.एम.आई.सी. मायापुर, हरिद्वार की छात्रा कु0 दिया राजपूत ने कुल 97 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page