धड़ल्ले से किया जा रहा रात के अंधेरे में अवैध खनन l

0
IMG-20211107-WA0273
Spread the love

रिपोर्ट – रोहित पवार

कोटद्वार – प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे यह खनन माफिया


कोटद्वार भाबर क्षेत्र की तेलीस्रोत में प्रशासन व अन्य स॔ब॔धित विभागों की शह पर रात के अंधेरे में खुलेआम अवैथ खनन का खेल जारी है। स्थिति यह है कि बीईएल रोड से लेकर तेलीस्रोत तक खनन माफियाओं के डम्पर दिन में भी सड़क पर मौत बनकर दौडते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।

खननकरियों ने नदी में मशीनें लगाकर 10-10 मीटर तक खोद दिया है। कहने को तो खनन ब॔द है, फिर ये डम्पर कहां से लेकर आ रहे हैं, इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है। यही नहीं, भाबर क्षेत्र में आरबीएम के कई अवैध भंडारण संचालित हैं जिनमें निर्धारित मात्रा से अधिक भंडारण खनन माफियाओं द्वारा किया हुआ बताया जाता है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

पूर्व में यहां रहे उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा द्वारा छापेमारी कर माफियाओं के भंडारण सीज कर जुर्माना भी वसूला गया, लेकिन वर्तमान में वन विभाग और प्रशासन सोया हुआ नजर आ रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि अवैध खनन की खबर मीडिया में उजागर होने के बाद प्रशासन सोया रहता है या नींद से जाग कर खनन माफियाओं पर कार्रवाई करता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page