ग्रामीण क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, गांव के युवाओं का भविष्य अंधकार मैं..

0
IMG_20210827_220839
Spread the love

अवैध शराब की बिक्री से परेशान पौड़ी गढ़वाल के उज्याडी गांव की महिलाओं ने तहसील प्रशासन से मिलकर उनके गांव में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब की शिकायत कि l ग्रामीण महिलाओं ने तहसील प्रशासन से मांग की है कि तहसील प्रशासन उनके गांव में दबिश देकर गांव में बेची जा रही अवैध शराब के काले कारोबार पर लगाम लगाये l

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल खराब हो रहा है और यहां कि शांति व्यवस्था पर शराब बुरा असर डाल रही है ग्रामीण महिलाओं को ये भीं चिंता सताये जा रही है कि भविष्य में अगर इसी तरह से अवैध शराब गांव में बेची जाती रही है तो गांव के कई युवा नशे की प्रवृति के आदी हो जायेंगे जिससे गांव का भविष्य अंधकार में ढूब जायेगा वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार पौड़ी एसएस कठैत द्वारा ग्राम सभा क्षेत्र में दबिश देने के साथ ही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने का आश्वासन ग्रामीण महिलाओं को दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
एस. एस. कठैत तहसीलदार पौड़ी




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page