संगठन को नया रूप दूँगा और मजबूत बनाऊँगा :करन माहरा ।

0
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 13 अप्रैल 2022।काँग्रेस पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकार वार्ता की जिसमें माहरा ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।चाहे वह सहकारिता में नियुक्ति हो या स्वास्थ्य उपकरण की खरीदारी हो।उहोने कहा कि जबतक जाँच नही हो जाती विभागीय मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

उन्होंने पार्टी को लेकर कहा कि जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है,वो इस जिम्मेदारी का मजबूती से निर्वहन करैंगे। उन्होंने यह भी कहा की संगठन में भारी भरकम कार्यकारिणी नहीं बनायी जाएगी ।इसको छोटा रूप दिया जायेगा पाँच पांच दस दस महामंत्री या सचिव,संयुक्त सचिव नही होंगे जितने भी लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी वो कर्मठ और शसक्त मजबूत लोग होंगे,जिसका प्रभाव संगठन मैं साफ दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें -  उच्च शिक्षा एवं शहरी विकास विभाग के 153 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र।

माहरा ने कहा वो किसी भी दबाव या दबलदारी में कार्य नहीं करेंगे,वो अपने कार्य करने के अन्दाज में ही संगठन का काम करैंगे,उन्होंने कहा आज सत्ताधारी भाजपा आए दिन जनता को गुमराह कर रही है।

मँहगाई पर उनका कोई अँकुश नही है,भ्रष्टाचार,और घोटाले चर्म पर हैं,निर्माण कार्यों में धाँदली के उनके पास पुख्ता प्रमाण हैं।जो भी पत्रकार चाहे वो इनका चिट्टा उनको सौंप देंगे,सूर्यधार झील प्रकरण में घोटाला,और कयी ऐसे निर्माण कार्य हैं जिन में करोडो़ं की धाँधलियाँ हुई हैं।

यह भी पढ़ें -  ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड को वैश्विक स्तर पर लाने के लिए किये जाएं शीघ्रता से प्रयास-मुख्यमंत्री।

भाजपा आए दिन उनकी पार्टी में असंन्तोष की बात करती है।जबकि उनके यहाँ जादा असंन्तोष है।कांग्रेस में हर कार्यकर्ता और नेताओं को अपनी बात रखने की स्वतँत्रता है।आज भाजपा सरकार ने,आटे,चावल,तेल,गैस,पेट्रोल,डीजल,सहित सभी वस्तुवों के दाम चुनाव के बाद बढा़ दिए हैं।जनता को चीनी सामान और माल के बहिष्कार करने की बात करने वाली भाजपा खुद चीनी सामान और माल का आयात करती है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने राज्य की पहली लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी।

कुँभ में काम करने की मशीनें हों या सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति हर बडी़ से बडी़ चीजों का आयात चीन से करती है।और जनता को मुद्दों से भटकाती रहती है।जबकि काँग्रेस ने हमेसा से विकास की राजनीति की है।रोजगार,मँहगाई,स्वास्थ्य,शिक्षा,सुरक्षा,हर मुद्दे पर काँग्रेस पार्टी ने मुखर होकर काम किया है।और प्रदेश में भी जनता के हर सुख दुःख में कांग्रेस जनता के साथ खडी़ है और जनहित के मुद्दों पर करन माहरा का संघर्ष जारी था जारी है और जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page