हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

0
IMG_20211008_060712
Spread the love

रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गोल भट्टा पर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्त्या के बाद सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा जिसे शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।


दरअसल पूरा मामला गोल भट्टे का बताया जा रहा है जहां पर 2 दिन पहले बच्चों में कुछ मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था जिसका कुछ लोगों द्वारा फैसला भी करा दिया गया था वहीं कल रात नौ बजे के आसपास बाबू पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी जिसमें बाबू के सर में गोली लगी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

गंभीर रूप से घायल बाबू की उपचार के दौरान सरकारी अस्पताल में मौत हो गई है जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर जाकर घायल बाबू को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल भिजवाया जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बाबू को मृत घोषित कर दिया। बाबू की मौत की सूचना पाकर परिजनों ने सिविल हॉस्पिटल में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने लोगों को शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं भारी पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी हरिद्वार डॉ योगेंद्र सिंह रावत भी सरकारी अस्पताल पहुंचे एयर परिजनों को समझने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें -  24 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री, यह बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

वही मृतक के परिजनों में भी भारी आक्रोश है। वहीं एसएसपी हरिद्वार डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। किसी भी सूरत में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page