राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों के साथ मनाया दीपावली।

0
Spread the love

राज्यपाल, ले0ज0 गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया।

यह भी पढ़ें -  हिमालय संस्कृति की धरोहर राधिका चंद की रासलीला पर आधारित एक गाने को किया गया लॉन्च ।

इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page