अंकिता भंडारी मर्डर केस आरोपियों की पेरवी कर रहे सरकारी अधिवक्ता सजवान को शासन ने पद से हटाया : जानिए क्या रहा कारण

0
ad521570ddda11508beab0188f53ae8e2802d8836e9b0d024f5adf7ecc913269.0
Spread the love

देहरादून/उत्तराखंड

अंकिता भंडारी मर्डर केस में तीनों आरोपियों की पैरवी कर रहे पौड़ी जिले के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित सजवाण को शासन ने हटा दिया। अंकिता के पिता की सीएम को लिखे पत्र के बाद यह कार्रवाई की गई।

अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने सीएम को भेजे पत्र में कहा था कि- कोटद्वार ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट भावना पाण्डेय की अदालत में, कोटद्वार एसडीएम कोर्ट में नियुक्त सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित सजवाण द्वारा अंकिता हत्याकाण्ड के आरोपियों पुलकित, अंकित और सौरभ की तरफ से वकालतनामा दाखिल कर आरोपियों के नार्कों , पॉलीग्राफ टेस्ट के खिलाफ पैरवी की जा रही है. 

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

पूर्व में इनके ही जूनियर जितेंद्र रावत, जो कि रिमांड अधिवक्ता हैं ने इन आरोपियों की बेल एप्लीकेशन दाखिल कर नियम और न्याय विरोधी कार्य किया था। अतः इनपर तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। 

यह भी पढ़ें -  सचिव आपदा प्रबंधन ने की राज्य में बारिश तथा बर्फबारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा,अधिकारियों को 24 * 7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश।

इस पत्र का संज्ञान लेते हुए अपर सचिव न्याय आर के श्रीवास्तव ने डीएम पौड़ी को शासन के फैसले से अवगत कराते हुए कहा कि शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त अमित राजवाण, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता  कोटद्वार, जिला पौडी गढवाल की आबद्धता तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उक्त पद हेतु नया पैनल मंगाये जाने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page