सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा ‘गांव चलो अभियान’: डॉ धन सिंह रावत।

0
IMG-20240211-WA0292
Spread the love

कैबिनेट मंत्री श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के गॉंव-गॉंव में कर रहे प्रवास

गॉंवों में चौपाल लगाकर लोगों को दे रहे सरकारी योजनाओं की जानकारी

श्रीनगर, 11 फरवरी 2024।

गांव चलो अभियान आम लोगों के बीच जाकर उनके सुख दुःख में भागीदार बनने का जरिया है।इसके साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सटीक जानकारी पहुंचाना भी अभियान का मकसद है। यह अभियान सरकार और जनता के मध्य परस्पर सेतु का काम करेगा।

गांव चलो अभियान के तहत अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न गॉंवों में प्रवास पर डटे सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि गांव चलो अभियान सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गॉंवों में चौपाल लगाकर आम लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका फीडबैक भी प्राप्त करना है।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कथावाचक परम पूज्य श्री गौर दास जी महाराज से प्राप्त किया आशीर्वाद।

कैबिनेट मंत्री डॉ रावत गांव चलो अभियान के तहत रविवार रात्रि को अपनी विधानसभा क्षेत्र के सुदूर थलीसैण विकासखंड के कैंयूर गांव में प्रवास कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं गांववासियों के साथ चौपाल लगाएंगे। इस दौरान वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ ही अपने विभागों की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे। इससे पहले डॉ रावत ने आज पैठाणी के नोडी गांव के बूथ संख्या 31 में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी बूथवासियों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री डॉ रावत का भव्य स्वागत कर जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।श्रीनगर, 11 फरवरी 2024। गांव चलो अभियान आम लोगों के बीच जाकर उनके सुख दुःख में भागीदार बनने का जरिया है।इसके साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सटीक जानकारी पहुंचाना भी अभियान का मकसद है। यह अभियान सरकार और जनता के मध्य परस्पर सेतु का काम करेगा। गांव चलो अभियान के तहत अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न गॉंवों में प्रवास पर डटे सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि गांव चलो अभियान सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गॉंवों में चौपाल लगाकर आम लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका फीडबैक भी प्राप्त करना है। कैबिनेट मंत्री डॉ रावत गांव चलो अभियान के तहत रविवार रात्रि को अपनी विधानसभा क्षेत्र के सुदूर थलीसैण विकासखंड के कैंयूर गांव में प्रवास कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं गांववासियों के साथ चौपाल लगाएंगे। इस दौरान वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ ही अपने विभागों की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे। इससे पहले डॉ रावत ने आज पैठाणी के नोडी गांव के बूथ संख्या 31 में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी बूथवासियों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री डॉ रावत का भव्य स्वागत कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  रिवर्स पलायन कर चुके लोगों को मिलेगा प्लेटफॉर्म, महिलाओं की भागीदारी से राज्य बनेगा श्रेष्ठ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page