सतपुली में धूमधाम से किया गणपति विसर्जन

0
Spread the love

सतपुली में धूमधाम से किया गणपति विसर्जन

सतपुली। सिद्धिविनायक गणपति महोत्सव समिति सतपुली के तत्वाधान में गणपति विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। ढोल नगाड़े की थाप पर श्रद्धालुओं ने सतपुली के मुख्य बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली। तत्पश्चात भगवान गणपति की प्रतिमा का देवप्रयाग संगम में विसर्जन किया गया। र

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पहली बार मिस एंड मिसेज इंडिया दिवा उत्तराखंड -2024 का होगा आयोजन।सितम्बर में होगा ग्रैंड फिनाले।

10 दिवसीय गणेश महोत्सव के अंतिम दिन स्टेट बैंक के निकट से मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकालकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के लोकेश वर्मा, सुनील डंडरियाल, राजीव वर्मा, सत्यनारायण वेदी, राकेश सक्सेना, राम बहादुर वर्मा, प्रेम सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page