सेंचुरी मिल के खिलाफ श्रमिकों के समर्थन में धरने पर बैठे पूर्व विधायक।

0
IMG-20221006-WA0189
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
लालकुआं 6 अक्टूबर 2022।
सेंचुरी पेपर मिल के खिलाफ पिछले 72 दिनों से स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर 11 वें दिन भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनरत सेंचुरी मिल के श्रमिकों के समर्थन में पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने आंदोलनकारियों को समर्थन देते हुए धरना प्रदर्शन किया ।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारी श्रमिकों की मांग को न्यायोचित करार देते हुए कहा कि सेंचुरी मिल के खिलाफ चल रहे आंदोलन को जन आन्दोलन के रूप में बढ़ाने के लिये एकजुटता के साथ सबका समर्थन मिल रहा है ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।

इसमें सेंचुरी वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष डीएन सुयाल, कई ग्राम प्रधानों सहित किसानों, मजदूरों का समर्थन मिल रहा है । ऐसे में सेंचुरी प्रबंधन को अपना अड़ियल रवैया छोड़कर श्रमिको की समस्याओं का समाधान करना चाहिये नही तो सेंचुरी मिल को इसके गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

वही नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पूर्व विधायक से मामले में वार्तालाप करते हुए सकारात्मक परिणाम निकाले जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page