सिडकुल के विकास के लिए हर संभव किया जाएगा प्रयास – रितु खंडूरी, विधानसभा अध्यक्ष

0
IMG_20220518_211849
Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सिगड्डी के अन्तर्गत सिडकुल में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के उद्योगपतियों के साथ बैठक कर विस्तार से उद्योगपतियों की समस्याओं को सुना और मौके पर सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए. इस दौरान उद्योगपतियों द्वारा सिडकुल में बिजली, पानी, सड़कों की व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्ताव रखा. विधानसभा अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया..

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।


वही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को औद्योगिक इकाइयों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण दिए जाने का काम करेंगी..ओर कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अपने इस कार्यकाल के दौरान वह अधिक से अधिक औद्योगिक इकाइयों को सिडकुल में स्थापित करने का काम करेगी..

इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने उद्योगपतियों से औद्योगिक इकाइयों में बन रहे उत्पादों जिसमें इलोक्ट्रॉनिक सामाग्री, मेडिसिन दवाई तथा आयुर्विदिक प्रोडेक्टों एवं अन्य की जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने सिडकुल के अधिकारियों से सिडकुल में मौजूदा औद्योगिक इकाइयों के बारे में जानकारी ली साथ ही बंद हुई इकाइयों के कारणों के बारे में भी पूछा| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अपने इस कार्यकाल के दौरान वह अधिक से अधिक औद्योगिक इकाइयों को सिडकुल में स्थापित करने का काम करेगी|

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

इस दौरान डी वाई पॉलीपैक, लॉजिक फ्लेम इंडिया, हीना फूड, श्री श्री आयुर्वेद, पैरामाउंट, विनायक पैकेजिग, पतंजलि सहित कई अन्य औद्योगिक इकाइयों के उद्योगपति एवं प्रतिनिधि मौजूद थे|

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।


इस अवसर पर सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय चौहान, उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, सचिव सचिन अरोड़ा, सह सचिव कपिल यादव, सुदेश शर्मा, के पी सिंह, राजेश सडाना, कृष्णकांत पांडे, शाहबाज आलम, प्रशांत जी, ए के जैन सहित कई उद्योगपति मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page