राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए भूकंप के झटके।

0
IMG-20221109-WA0017
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 9 नवंबर 2022।
देहरादून सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में रात करीब 1 बजकर 59 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रात के समय आए भूकंप की तीव्रता 4.3 मेग्नीट्यूड रही। रात को जब गहरी नींद में लोग सो रहे थे तब आधी रात को ये झटका आया ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं के पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, हल्द्वानी में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास।

भूकंप के कारण कई स्थानों पर लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल गए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार 4.3 मैग्नेट के भूकंप का केंद्र नेपाल में था। वही आज सुबह पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए ।यह झटका सुबह करीब 6 बजकर :27 मिनट पर आया।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता 6.3 मेग्नीट्यूड थी।इससे पहले रविवार 6 नवंबर को भी 8 बजाकर 32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसकी तीव्रता 4.7 मेग्नीट्यूड थी।अभीतक भूकम्प के कारण किसी तरह की जानमाल की हानि की खबर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की।फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां - मुख्यमंत्री।

उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से अतिसंवेदनशील जोन आता है और ऐसे में यहां बार-बार भूकंप आते रहता है ।उत्तराखंड के गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिला और कुमाऊं का कपकोट, धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page