विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र में लगे 6 नलकूप ।

0
IMG-20241006-WA0040
Spread the love

कोटद्वार 6अक्टबर 2024 ।कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र की पेयजल योजना के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दो नलकूपों व तत्सम्बन्धी कार्यो का शिलान्यास किया जिसमें कण्वाश्रम व मावाकोट कोटला नलकूप सम्मलित है ,इन नलकूपों के निर्माण से उदयरामपुर, किशनपुरी ,हल्दुखाता, कलालघाटी व बालागंज सहित अनेक क्षेत्रों को जल समस्या से निजात मिलेगी ।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व भी भाबर क्षेत्र की पेयजल समस्या को देखते हुये चार नलकूप योजनाओं जिसमें देवरामपुर ,श्रीरामपुर ,रामपुर व लूथापुर नलकूपों सहित तत्सम्बन्धित कार्यों का शिलान्यास हो चुका है बहुत जल्दी इन पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा , वही नगरीय व शेहरी क्षेत्र के पेयजल हेतु वर्ड बैंक की योजना के अन्तर्गत ए०डी०बी०के तहत पुरानी नगर पालिका के वार्ड न० 4 से वार्ड न०36 तक के पेयजल विस्तारीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य गतिमान है ।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

ऋतु खण्डूडी ने कहा कि शहरी क्षेत्र सहित भाबर क्षेत्र में लगातार जनसंख्या घनत्व बढ़ता जा रहा है जिसके कारण ग्रीष्मकालीन अवधि मे पेयजल का संकट निरन्तर बना रहता है उपरोक्त सभी पेयजल योजनाओं के पूर्ण होने पर जल संकट से कोटद्वार वासियों को निश्चित लाभान्वित होगे ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन।

विधानसभा अध्यक्ष ने जल संस्थान के आधिकारियों को सभी पेयजल योजनाओं को तय समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करने के लिये आदेशित भी किया ।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

नलकूपों के शिलान्यास के अवसर पर कमल नेगी ,मनीष भट्ट निवर्तमान पार्षद, महाश्वरी देवी राजीव डबराल, विकास वर्मा ,अनिल गोड़, जितेन्द्र डोबरियाल अधिक्षण अभियन्ता जल संस्थान अभिषेक वर्मा सहायक अभियन्ता बृजमोहन रावत आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page