दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता ।

0
IMG-20211026-WA0049
Spread the love

देहरादून 26 अक्टूबर ।भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व में पार्टी से निष्कासित कई पदाधिकरियो की घर वापसी हुई। एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश काला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी में शामिल करने के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन एवं राज्य सभा सांसद नरेश बंसल और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका भाजपा का पटका पहना कर स्वागत किया।

 इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक  ने कहा कि पार्टी में एक प्रक्रिया के तहत आज कई जिलों में लोग भाजपा की रीति नीति और सिद्धांतो में विश्वास जताकर शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और मोदी जी के विकास के विजन से प्रभावित होकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा कार्यों में विश्वास करती हैं और कार्यों की समीक्षा जनता करती हैं। 

2017 में भी जनता ने कांग्रेस के कार्यों की समीक्षा कर बामुश्किल से उसे विपक्ष में स्थान दिया और इस बार फिर पार्टी विकास और सेवा कार्यों के बदौलत मैदान में उतरेगी।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

इस मौके पर पार्टी महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान , विंनोद सुयाल भी मौजूद रहे। शामिल होने वालोंं में चंपावत से गोविंद सिंह सामंत के नेतृत्व में चम्पावत के ब्लॉक प्रमुख पति वीरेंद्र सिंह, प्रकाश बोरा, संजय रावत, बलवंत सिंह धामी, लक्ष्मण सिंह बोरा, त्रिलोक कुमार, गिरीश खर्कवाल, पुराण सिंह बोरा, मदन सिंह सामंत, कमल बिष्ट, सचिन जोशी, राकेश बोर शामिल हुए वही चंपावत जिला कार्यालय में 20 क्षेत्र पंचायत सदस्यों व 14 ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

इसके अलावा रामनगर से ममता गोस्वामी रामनगर , जगमोहन बिष्ट , क्षेत्र पंचायत सदस्य श्वेता बिष्ट ने अल्मोड़ा से कल्पना बोरा भाजपा में शामिल हुई। वहीं देहरादून से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश काला ने आप छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। पौड़ी से संजय गौड़ ने भाजपा की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page