अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। मौसम चेतावनी।

0
IMG-20260511-WA0007
Spread the love

अगले 3 घंटों में (ऑरेंज अलर्ट 11 May 2026 4:30 AM से 11 May 2026, 7:30 AM ) जनपद – देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के कुछ स्थानों पर यथा – भटवारी, पुरोला, चकराता, डोईवाला, घनसाली, चंबा, शिवपुरी, धराली के आस पास के क्षेत्रो में बिजली गिरने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ तूफान आने की बहुत अधिक संभावना है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹4.42 करोड़ की धनराशि।

मौसम चेतावनी-

वर्तमान में जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं क्षेत्र में हो रही वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है | इस स्थिति में अपने जनपद में निम्न सावधानियां सुनिश्चित करने का कष्ट करें:-

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि—

  • अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
  • सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर ढांचों से दूर रहें।
  • वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुये आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।
  • पर्वतीय क्षेत्र में जो भी ट्रैकर ट्रेकिंग पर जा रहे हैं उन्हें बरसात के अवधि में ट्रेकिंग की अनुमति न दी जाय।
  • इसके अतिरिक्त पुलिस अधिक वर्षा होने पर यात्रियों तथा उनके वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रूकवाएं तथा मौसम सामान्य होने पर ही आवागमन करवाए
  • NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।
  • समस्त राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।
  • समस्त थाना/चौकी/आपदा प्रबंधन QRT भी को भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें -  सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया स्थिति का जायजा,सोमवार और मंगलवार को भी आरेंज अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page