साइबर सेल धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 पर डायल करें।

0
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 16 जून 2022। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने बढ़ते साइबर अपराध के मामलों को दृष्टिगत रखते हुए जनमानस से महत्वपूर्ण अपील करते हुए कहा कि बिना परिचित नम्बर से मोबाईल पर आने वाले वाट्सप वाईस एवं वीडियो काॅल न उठायें, क्योंकि आजकल साइबर अपराध में लिप्त युवक युवतियों द्वारा लोगों को शिकार बनाया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

ऐसे कई प्रकरण प्रतिदिन प्रकाश में आ रहे है जिसमें बिना परिचित नम्बर से आने वाले वीडियोध्वाईस काॅल से व्यक्ति की व्यक्तिगत जीवन एवं निजता संबंधी वीडियो रिकाॅर्ड कर उसमें छेड़छाड़ करते हुए संबंधित को ब्लैक मेल कर धनराशि की मांग करते हैं। इस प्रकार लोग साइबर अपराधियों के चंगुल में फस जाते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं बल्कि सतर्कता से काम लें तथा अपने नजदीकी साइबर सैल नम्बर-1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करें, ताकि कोई साइबर अपराधियों के चंगुल में न फंसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page