देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने मॉलदीप के ट्रेनी अधिकारियों के साथ अपने कार्यों की प्रगति की साझा ।

0
IMG-20220601-WA0015
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 1 जून 2022 । देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित दून इंटिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर मे एक कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया जिसमें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ-साथ मॉलदीप के ट्रेनी अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में मॉलदीप के ट्रेनी अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो की कार्य प्राणली एवं प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी। इस दौरान देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा ट्रेनी अधिकारियों के समक्ष देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत समस्त कार्यो का प्रस्तुतिकरण किया गया।

यह भी पढ़ें -  वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी।

ट्रेनी अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड अन्तर्गत किये जा रहें कार्यो की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा कहा गया कि उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की तथा उन्होनें कहा की स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो यथा इलेक्ट्रिक बस परियोजना, डी0आई0सी0सी0सी परियोजना, स्मार्ट स्कूल परियोजना आदि परियोजना में किये जा रहे कार्य जनहित हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण है। अंत में ट्रेनी अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page