राजधानी देहरादून के गांधी पार्क के गेट पर कांग्रेस ने दिया धरना।
![](https://ibn13news.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230523-WA0051-1024x462.jpg)
देहरादून 23 मई 2023।
दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में उत्तराखंड कांग्रेस ने राजधानी देहरादून के गांधी पार्क के सामने धरना दिया। इस धरने में कांग्रेस के साथ कई क्षेत्रीय दल के नेताओं ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर तानाशाह होने का आरोप लगाया।