टिहरी के घनसाली क्षेत्र एवं नैनीताल के अघौडा में हुई हुई भीषण सड़क दुर्घटनाओं में मारे गये लोगों के प्रति नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक ।

0
IMG-20220610-WA0053
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 10 जून 2022।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने टिहरी के घनसाली क्षेत्र एवं नैनीताल के अघौडा में हुई हुई भीषण सड़क दुर्घटनाओं में मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है तथा इन दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में चारधाम यात्र सहित अन्य धार्मिक यात्रायें चल रही है तथा विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के चलते राज्य के प्रवासी लोग पर्वतीय क्षेत्रों में अपने पैत्रिक गांवों में आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनायें गम्भीर चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष यात्रा शुरू होते ही पर्वतीय क्षेत्रों में सडक दुर्घटनायें भी बढती जाती हैं।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

उन्होंने इन सडक दुर्घटनाओं पर चिन्ता प्रकट करते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही सडक दुर्घटनाओं मे कमी आये इसके पुख्ता उपाय किये जाने चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से समय-समय पर हुई सड़क हादसों में मारे गये लोगों के परिजनों को उचित मुआबजा दिये जाने के साथ ही सडक दुर्घटना में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार हेतु राज्य सरकार की तरफ से इन्तजाम किये जाने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

यशपाल आर्य ने सड़क दुर्घटनाओं में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page