मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ को किया सस्पेंड.. पढ़ें पूरी खबर

0
IMG_20220518_114506
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक आज 10:00 बजे आरटीओ दफ्तर में निरीक्षण करने पहुंच गए,,, सीएम के आरटीओ कार्यालय पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया,,,खुद आरटीओ दिनेश
पठोई कार्यालय में मौजूद नहीं थे,, इसके साथ ही सीएम ने आरटीओ दफ्तर के कर्मचारियों को भी समय पर कार्यालय में नहीं पाया, मौके पर ही सीएम ने मुख्य सचिव से बातचीत की और उसके बाद आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जो दफ्तर नहीं पहुंचे थे,, 14 से 15 कर्मचारी ऐसे थे जो वक्त पर कार्यालय नहीं आए थे,,सीएम ने कहा कि प्रदेश में सभी दफ्तरों में कर्मचारियों को वक्त पर आने के निर्देश दिए गए हैं।। बावजूद इसके कई दफ्तरों में इस तरह की शिकायतें मिल रही थी और इसीलिए आज आरटीओ दफ्तर में छापेमारी की गई है ।।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

वही एआरटीओ द्वारिका प्रसाद दफ्तर में मौजूद मिले,, हालांकि सीएम को देखकर चौकन्ने रह गए,,और सीएम को कोई जवाब तक नहीं दे पाए ,,लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि सीएम ने दफ्तर का औचक निरीक्षण किया है और कई कर्मचारी मौके पर नहीं मिले इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

वाइट द्वारिका प्रसाद एआरटीओ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page