मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग।

0
IMG-20231227-WA0071
Spread the love

खटीमा 27 दिसंबर 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तय कार्यक्रम के तहत आज अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने सीमांत ग्रामीण क्षेत्र घोसीकुआ में आयोजित की जा रही भारत विकसित संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया और आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

यह भी पढ़ें -  राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी सहमति।

इस दौरान मुख्यमंत्री एवं स्थानीय लाभार्थियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं एवं उन योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कार्य कर रही उत्तराखंड सरकार एवं लगातार विकास कार्य में जुटे हुए स्वयं सेवा समूहो एवं अन्य लाभार्थियों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु ऑर्गेनिक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, स्टे होम योजना, तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम, पर्यटन एवं संस्कृतिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें -  क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी।

संवाद कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीमांत सुरई वन क्षेत्र में स्थित भारमल बाबा की समाधि के दर्शन हेतु रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page