एकता दौड़ में दौड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

0
IMG-20221031-WA0075
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
बनबसा 31 अक्टूबर 2022।
चंपावत जनपद के अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत के बनबसा मिनी स्टेडियम से एकता दौड़ का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ,पुष्कर सिंह धामी

एकता दौड़ को हरी झंडी दिखा स्वयं युवाओं के साथ दौड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ।

सुबह अपनी विधानसभा चंपावत के बनबसा नगर पहुंचे जहां उन्होंने बनबसा के मिनी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हो रही एकता दौड़ का शुभारंभ कर दौड़ में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा पूरे प्रदेश वासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दी धामी ने कहा हम सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने एक भारत श्रेष्ठ भारत को साकार करना है तथा सभी जाति धर्म के लोगों को एक होकर भारत को विश्व में एक नई पहचान दिलानी है।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

जब सभी जाति संप्रदाय के लोग एक होंगे तभी हमारा देश सबसे मजबूत होगा मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में दौड़ शुरू होने से पहले सभी लोगों को एकता दिवस की शपथ दिलवाई साथ ही मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों युवाओं व प्रदेशवासियों से अपील करी कि अपनी युवा पीढ़ी को नशे के जहर से बचाना है जब हमारा युवा मजबूत होगा एक होगा तभी हमारा देश सर्वश्रेष्ठ होगा ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

आज हम सब लोग संकल्प लेते हैं कि जाति धर्म को भुलाकर देश की मजबूती और तरक्की में अपना योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page