मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों के साथ किया धोखा: नवनीत राठी

0
Spread the love


मंगलौर। उत्तराखंड पुलिस में सबसे पहले वर्ष 2001 में भर्ती हुई थी। इस बैच के सिपाहियों को 20 साल की सेवा के बाद 4600 ग्रेड पे दिए जाने की बात कही गई थी। वर्ष 2021 में उन्हें बीस साल का समय हुआ तो सिपाहियों ने इसकी मांग शुरू की।


उत्तराखंड पुलिस के सिपाहियों के पहले बैच को 4600 ग्रेड पे नहीं मिलेगा। इसके स्थान पर अब उन्हें दो लाख रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने मुख्यमंत्री की घोषणा में आंशिक परिवर्तन करते हुए शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद पुलिस परिजनों में नाराजगी बढ़ गई है। इसी बात को चलते मंगलौर विधासभा के आम आदमी पार्टी के युवा प्रत्याशी नवनीत राठी का कहना है कि उत्तराखंड के पुष्कर सिँह धामी जी ने पुलिस सिपाहियों को सितंबर 2021 से 4600 ग्रेड पे का लाभ देने की घोषणा कर दी लेकिन अब वर्तमान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिसकर्मियों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि जिस तरह पुलिसकर्मी अपने अधिकारियों के आदेश पर अपनी जान न्योछावर रहने को तैयार रहते है और जनता के लिए वह भूखे रहकर भी काम करते है। कोरोना काल मे भी पुलिसकर्मी ने ही अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उसी पुलिसकर्मियों के साथ सरकार ने धोखा किया। नवनीत राठी जी ने विश्वास दिलाया है कि अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो पुलिसकर्मी की 4600 ग्रेड पे की मांग को पहले पूरी करेंगे।

यह भी पढ़ें -  एस.सी.ई.आर.टी के नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page