मुख्यमंत्री धामी ने कालीचौड़ मन्दिर पहुंचकर किया मां काली की पूजा अर्चना ।

0
IMG-20220708-WA0015
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
हल्द्वानी – 8 जुलाई 2022 । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रातः गौलापार स्थित कालीचौड़ मन्दिर पहुंचे, जहाँ मन्दिर पहुंचकर मुख्यमंत्री श धामी ने मां काली की पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश के लिए सुख, समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री धामी से ग्रामीणों ने मुलाकात की जहां समिति व लोगों ने सुल्ताननगरी मंदिर गेट से मां कालीचौड़ मन्दिर तक डामरीकरण के साथ ही पूर्वी खेड़ा, गोबिन्द ग्राम, सुल्ताननगरी व पश्चिमी खेड़ा लिंक मार्गों का डामरीकरण कराने की मांग रखी। मुख्यमंत्री धामी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

इस अवसर पर विधायक रामसिंह कैड़ा, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, बसंत सनवाल,हुकम सिंह कुंवर, शेखर जोशी, पुष्कर कोश्यारी, पार्षद तन्मय रावत, हरीश मनराल,बालम बिष्ट, आलोक सत्याल,भुवन जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page